Latest News

ईस्टवुड विलेज़ पर पड़ी सरकार की पैनी नज़र, नियम उल्लंघन का नोटिस थमाया

By 28-6-2023

Published on 28 Jun, 2023 12:55 PM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,हर्ष) पंजाब के जालंधर में हवेली रेस्टोरेंट के पास बने ईस्टवुड विलेज के सभी बोर्ड पंजाबी में होने का सरकार ने फरमान जारी कर दिया है। ईस्टवुड के लगे बोर्डों का संज्ञान खुद विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने लिया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने ईस्टवुड विलेज की फोटो भी शेयर की है।विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने अंग्रेजी में लिखे बोर्ड पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। अपने ट्वीट में चीफ सेक्रेटरी और पंजाब गवर्नमेंट को टैग करते हुए सिर्फ एक लाइन में लिखा है कि यह नजारा जालंधर का है। सारे बोर्ड 15 दिनों में पंजाबी में होने चाहिए। उन्होंने बोर्ड को लेकर सख्त लहजे में आपत्ति दर्ज करवाई है और आदेश दिए हैं।

Viewers: 50229

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper